फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Life imprisonment for brother and sister in shopkeeper's murder

Moradabad News: दुकानदार की हत्या में भाई, बहन को आजीवन कारावास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for brother and sister in shopkeeper's murder
मुरादाबाद। बिलारी के तीन साल पुराने दुकानदार प्रेमपाल की हत्या के मामले में अदालत ने मुलजिम भाई, बहन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

बिलारी थाना क्षेत्र के नौसना गांव निवासी प्रेमपाल परचून की दुकान चलाता था। 17 अक्तूबर 2020 को प्रेम पाल की पत्नी ने हत्या का केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि 16 अक्तूबर की रात करीब डेढ़ बजे वह परिवार के साथ आंगन में सो रही थी। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए और करीब 15 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर लूट लिए। आहट होने पर प्रेमपाल जाग गया था। उसने शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश ने तमंचे से पेट में गोली मार दी थी। घटना मे तीन पुरुष और एक महिला शामिल थी। घायल अवस्था में प्रेम पाल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बाद में प्रेमपाल की पत्नी रेखा ने पुलिस को बताया कि घटना में गांव के निवासी इमराना, उसका भाई फुरकान पुत्र वली अहमद, जहीर मियां, सुहाब मिया निवासी खरसोल जिला रामपुर शामिल थे। रेखा ने दावा किया था कि उसके पति और इमराना के बीच अवैध संबंध थे। इस पर उसका इमराना से विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सचान की अदालत में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्य गवाह के रूप में रेखा और उसकी ननद पूजा ने बयान दर्ज कराए। अदालत ने फुरकान और इमराना को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जहीर मियां और सुहाब मियां को साक्ष्यों के अभाव में रिहा कर दिया गया।


बदमाशों से भिड़ गईं थीं रेखा और पूजा, छीन ली थी बंदूक
घटना के समय आंगन में प्रेमपाल, उसकी पत्नी रेखा और बहन पूजा सो रही थी। रेखा की चारपाई पर उसके बच्चे भी सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और सबसे पहले परचून की दुकान में घुसकर रुपये निकाल लिए थे। इसके बदमाश घर में घुस गए थे। आहट पर प्रेमपाल जाग गया था। शोर मचाने पर रेखा और पूजा जाग गई थीं। वह बदमाशों से भिड़ गई थीं। एक बदमाश की बंदूक भी उन्होंने पकड़ ली थी। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने तमंचे से प्रेमपाल के पेट में गोली मार दी थी और अपने साथी को छुड़ा ले गया था।


इमराना और रेखा के बीच हुआ था झगड़ा
प्रेमपाल गांव में परचून की दुकान चलाता था। इसके अलावा वह गांव में टिक्की का ठेला लगाता था। इसी दौरान उसके इमराना से संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी रेखा हो गई थी। रेखा और इमराना के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उसने रेखा को बरबाद करने की धमकी दी थी। इसके बाद वह अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमपाल के घर में घुस गई थी। इमराना रेखा कि भी हत्या करना चाहता थी लेकिन सफल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed