{"_id":"67994145238b1d296c0ee94b","slug":"licenses-of-two-meat-shops-suspended-milk-products-also-adulterated-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-572061-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मीट की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित, दूध उत्पादों में भी मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मीट की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित, दूध उत्पादों में भी मिलावट
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर कार्रवाई की है। कांठ तहसील के उमरी क्षेत्र में शंभू मीट शॉप व इरफान मीट शॉप के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इनके खिलाफ शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच की। इसमें गुणवत्ता के अलावा कई मानक अधूरे पाए गए। इसके बाद लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
दोनों मीट के दुकानदारों को तीन दिन में अपना जवाब विभाग के सामने रखने का समय दिया गया है.। यदि उनका जवाब संतोष जनक नहीं हुआ तो लाइसेंस हमेशा के लिए निरस्त कर दिया जाएगा और दोनों कई मीट का काम नहीं कर पाएंगे। मानक अधूरे होने के अलावा इनकी दुकानें धार्मिक स्थल के 50 मीटर के दायरे में आ रही थीं। दूसरी ओर पनीर, दूध व लाल मिर्च समेत छह नमूने जांच में फेल हुए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन दुकानदारों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी राजवंश कुमार ने बताया कि लाल मिर्च में टारजीन व सुडान-2 आदि हानिकारक रसायन पाए गए हैं। इनसे मानव स्वास्थ्य को बड़ा खतरा हो सकता है। इसी तरह दूध व पनीर के नमूनों में हानिकारक रसायनों की मिलावट पाई गई। बीआर रीडिंग में यह नमूने खरे नहीं उतर सके। इसके आधार पर विभाग ने विक्रेताओं पर जुर्माना भी लगाया है।