फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopards, honey badgers, and snakes... jungle-like dangers in the metropolis.

Moradabad News: तेंदुआ, कब्र बिज्जू और सांप... महानगर में जंगल जैसे ही खतरे

Sat, 29 Aug 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Leopards, honey badgers, and snakes... jungle-like dangers in the metropolis.
मुरादाबाद। महानगर की आबादी में वन्यजीवों की दस्तक लगातार बढ़ रही है। कहीं तेंदुआ लोगों की नींद उड़ा रहा है तो कहीं कब्र बिज्जू के पहुंचने से सोसायटियों में डर का माहौल है। बारिश के बीच सांप भी लोगों के घरों और गली मोहल्लों तक पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि शहर के कई हिस्सों में लोगों को घर से बाहर निकलते समय भी सतर्क रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अमलतास सोसायटी में शुक्रवार को फिर कब्र बिज्जू दिखाई दिया। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। इससे पहले वन विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था, लेकिन वन्यजीव उसमें नहीं फंसा। लगातार दिखाई देने के कारण सोसायटी के लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने और सुबह-शाम टहलने से बच रहे हैं। जुलाई के अंत में भी सोसायटी में कब्र बिज्जू दिखाई देने की सूचना सामने आई थी।
विज्ञापन





शहर की सीमा तक पहुंचा तेंदुए का खतरा
तेंदुओं की गतिविधियां भी अब केवल जंगल और ग्रामीण इलाकों तक सीमित नहीं हैं। मुरादाबाद से सटे कांठ क्षेत्र के इलाकों तक तेंदुआ पहुंच गया है। वन विभाग पिंजरा लगा रहा है। पाकबड़ा में तेंदुए दिख चुके हैं। वीडियो भी वायरल हुआ था। समाथल रोड के आसपास उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थीं। एक फुटेज में तेंदुआ नाले में छिपा नजर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में इस समय तेंदुए का खतरा और गंभीर है। हाल के हमलों में तीन लोगों की जान भी गई है और कई लोग घायल हुए हैं। वन विभाग की टीमें लगातार तेंदुओं को पकड़ने के अभियान में लगी हैं। इसके बावजूद आबादी से सटे इलाकों में उनकी मौजूदगी लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।


30 दिन में 49 लोगों को सांप ने डसा

बारिश के मौसम में सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 30 दिनों में जिले में सर्पदंश के 49 मामले सामने आए। इनमें 27 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, जबकि 22 का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। राहत की बात यह है कि इस अवधि में सर्पदंश से किसी मौत की सूचना दर्ज नहीं हुई। जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। सांपों के आबादी में पहुंचने के मामले भी सामने आए हैं। भोजपुर क्षेत्र में 24 जुलाई को एक घर में रखी वाशिंग मशीन से सांप निकल आया और उसने कपड़े धोने पहुंची युवती को डस लिया। शहर के कुंदनपुर और सूर्य नगर में भीम सांप निकलने की घटनाएं सामने आई हैं। इस्लाम नगर में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने कांटा। बिलारी क्षेत्र में घर के कमरे में खेल रही 12 वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। उपले निकालते समय भी एक युवती को सांप ने डस लिया था।


वर्जन

पाकबड़ा में तेंदुओं की गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है, पिंजरे भी लगाए गए हैं। अमलतास सोसायटी में कब्र बिज्जू दिखने के बाद पहले भी पिंजरा लगाया गया था, फिर से टीम को भेजकर पिंजरा लगवा दिया जाएगा।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed