{"_id":"68ab7f7226b3fdaf4e0978f2","slug":"leopard-was-again-seen-roaming-on-the-wall-of-sez-located-at-growth-center-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-715856-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रोथ सेंटर स्थित एसईजेड की दीवार पर फिर घूमते हुए दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रोथ सेंटर स्थित एसईजेड की दीवार पर फिर घूमते हुए दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
Sez दीवार पर घूमता तेंदुआ
पाकबड़ा। ग्रोथ सेंटर स्थित एसईजेड की दीवार पर लगातार तेंदुआ दस्तक दे रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोई कोशिश नहीं की। तेंदुए के आने लेकर ग्रामीणों में खौफ है।
पाकबड़ा डींगरपुर मार्ग स्थित ग्रोथ सेंटर में बने एसईजेड की दीवार पर रविवार की शाम तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को देख उसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में चार बार तेंदुआ दिखाई दे चुका है। इस हिसाब से तेंदुआ यही आसपास में अपना अड्डा बना लिया है। तेंदुए को लेकर पड़ोसी ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में वन विभाग से शिकायत की है लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पड़कने के लिए कोई कोशिश नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अगर किसी पर हमला करता है तो उसका जिम्मेदार वन विभाग होगा। वन विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।