फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard terror in Peepali Ahir; enters house and carries off a goat.

Moradabad News: पीपली अहीर में तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर बकरी को उठाकर ले गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Peepali Ahir; enters house and carries off a goat.
ठाकुरद्वारा। पीपली अहीर गांव में तेंदुए ने शनिवार को पूरी रात जमकर आतंक मचाया। घर में घुसकर एक बकरी को उठा ले गया। मुर्गी फार्म पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने पूरी रात जाग कर अपनी जान बचाई। गांव के जुल्फिकार अली एडवोकेट ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे तेंदुआ कब्रिस्तान के पास घूमता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ गांव के जगवीर के घर में घुस गया और बकरी को उठा कर ले गया। गांव के पास स्थित बारिस के मुर्गी फार्म पर पहुंच गया। मुर्गी फार्म के जाल को फाड़ दिया।
विज्ञापन

मुर्गी फार्म संचालक ने शोर मचाया तब ग्रामीण लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे। इस बीच तेंदुआ वहां से भाग गया। दो दिन पहले तेंदुए ने गांव के राम सिंह के घर में घुसकर उसके पशु को घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को पूरी रात तेंदुआ गांव के अंदर और बाहर घूमता रहा। ग्रामीणों ने पूरी रात जाकर अपनी रक्षा की। ग्रामीणों की शिकायत कर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। तेंदुए की गतिविधियों वाले क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन वन विभाग की टीम को तेंदुआ नहीं मिला। टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया और उन्हें अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी। तेंदुए से बचाव के तरीके भी बताए। ग्रामीणों ने इस दौरान वन विभाग की टीम से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। पीपली अहीर में तेंदुए के बारे में ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राईभूड़ में भी लगातार दिखाई दे रहा तेंदुआ, घायल मंजू को अस्पताल लाकर लगाया गया तीसरा टीका
ठाकुरद्वारा। 19 जुलाई को तेंदुए ने गांव राई भूड़ के जंगल में चारा काट रही मंजू पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मंजू की हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है। उसे रविवार को नगर के सरकारी अस्पताल में लाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन की तीसरा टीका लगाया गया। मंजू के चचेरे भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव में वन विभाग ने पिंजरा लगाया है लेकिन तेंदुआ पिंजरे के पास नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी तेंदुआ लगातार गांव के आसपास घूम रहा है। शुक्रवार को तेंदुआ गांव के पंचायत घर की दीवार पर दिन में बैठा हुआ दिखाई दिया। जंगल और गांव के आसपास तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। संवाद

----------------

वन विभाग के दो जगह लगे पिंजरे खाली
ठाकुरद्वारा। वन विभाग ने इस समय तेंदुआ पकड़ने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय और राईभूड़ में पिंजरे लगा रखे हैं। राईभूड़ में सात दिन बाद भी तेंदुआ पिंजरे के पास नहीं आया है, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय में लगा पिंजरा तीन माह बाद भी खाली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed