फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard terror in Moradabad: Four ferocious big cats spotted again in Kanth sugarcane fields

मुरादाबाद में तेंदुए का खौफ: कांठ में गन्ने के खेतों में फिर दिखे चार खूंखार, धनौरा में बाइक सवार पर हमला

Mon, 05 Oct 2026 12:42 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 05 Oct 2026 12:42 PM IST
सार

कांठ और छजलैट क्षेत्र के गांवों में तेंदुओं की दहशत बढ़ गई है। समदगढ़ सिकंदराबाद में दो, रामनगर रम्पुरा में एक और भरतपुर में एक तेंदुआ नजर आया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
Leopard terror in Moradabad: Four ferocious big cats spotted again in Kanth sugarcane fields
मुरादाबाद मंडल में तेंदुए का खाैफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ठाकुरद्वारा के बाद अब कांठ और छजलैट के गांव तेंदुओं की दहशत में हैं। शनिवार की शाम को कांठ क्षेत्र में गन्ने के खेतों में चार तेंदुए नजर आए। समदगढ़ सिकंदराबाद में फिर दो तेंदुए नजर आने से दहशत बढ़ गई है। वहीं रामनगर उर्फ रम्मपुरा में नलकूप के पास एक तेंदुआ नजर आया।

विज्ञापन


वहीं भरतपुर में गन्ने के खेत पास तेंदुआ दिखा है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दे  दी गई। वन अफसरों ने कहा है कि जिन स्थानों पर तेंदुए नजर आ रहे हैं वहां पिंजरा लगवाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से ठाकुरद्वारा में तेंदुए दिखने कम हो गए हैं। लेकिन अब कांठ क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

रामनगर उर्फ रम्पुरा निवासी संजय ढाका ने बताया कि गांव से फूलपुर मिठ्ठनपुर को जाने वाले रास्ते पर रम्पुरा निवासी संजीव सिंह का नलकूप है। नलकूप के पास देर शाम एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। गांव के ही युवकों ने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली।

वीडियो को पुलिस और वन विभाग को भेजा गया है। रामनगर उर्फ रम्पुरा निवासी जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, मास्टर संजीव कुमार, अंगद चौधरी, मोनू, राजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग वन अफसरों से की है। 
विज्ञापन

समदगढ़ सिकंदराबाद में कुछ दिन पहले ही एक नलकूप की कोठरी पर तीन तेंदुए दिखे थे। अब फिर यहां दो तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने अकेले खेतों पर जाना बंद कर दिया है। भरतपुर गांव के जंगल में भी एक तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने के खेत के पास तेंदुआ बैठा हुआ था।

विज्ञापन

धनौरा में बाइक सवार ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
 शनिवार की शाम को तेंदुए ने बाइक सवार संसारपुर निवासी सीताराम (34) पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोग दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। इस हमले में सीताराम घायल हो गए। उन्हें धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि सीताराम पड़ोस के गांव शहजादपुर से लौट रहे थे। शाम को समय गांव के पास खेतों के करीब पहुंचे तो तेंदुए ने हमला किया था।  

छजलैट के रामनगर उर्फ रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने के संबंध में एक वीडियो और सूचना प्राप्त हुई है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही यहां भी पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों से अपील है कि वह सतर्क और सुरक्षित रहें। तेंदुआ दिखाई देने पर उसे परेशान न करें। - पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर, वन विभाग, कांठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed