{"_id":"68321c0fb8fca14d7c01f8c4","slug":"leopard-terror-in-lodhipur-rajput-village-forest-department-installed-cage-moradabad-news-c-281-1-smbd1012-100620-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लोधीपुर राजपूत गांव में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लोधीपुर राजपूत गांव में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। लोधीपुर राजपूत गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव के बाहर खेत में एक पिंजरा लगा कर उसमें बकरी बांध दी है। वन विभाग की टीम ने गांव को अपनी निगरानी में ले लिया है। इधर गांव में तेंदुए की दहशत के चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।
पिछले कुछ दिनों से लोधीपुर राजपूत और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही थी। ग्रामीणों ने कई बार तेंदुए को खेतों और आसपास के इलाकों में घूमते हुए देखा। जिससे उनमें डर का माहौल व्याप्त हो गया। खासकर शाम और सुबह के समय लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजने और खेतों में काम करने वाले किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेंदुए ने गांव के आसपास से कई कुत्तों को खा लिया है। वन अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम लोधीपुर राजपूत गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत की और तेंदुए को देखे जाने के स्थानों की जानकारी ली। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव के बाहर, जहां तेंदुआ के अक्सर दिखाई देता है वहां एक पिंजरा लगा दिया है। उसके उसके अंदर एक बकरी को बांधा गया है, ताकि तेंदुआ उसे देखकर आकर्षित हो और पिंजरे में फंस जाए। गांव निवासी अमरजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, रनवीर सिंह आदि ने बताया की अब तेंदुआ पिंजरे में फंस सकता है। तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के कारण ग्रामीण काफी भयभीत हैं।
-