{"_id":"69583335817f9f090507a793","slug":"leopard-spotted-in-vithuwather-and-nakhoonka-villagers-chased-it-away-by-bursting-firecrackers-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112957-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विठुवाठेर और नाखूनका में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने पटाखे बजाकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विठुवाठेर और नाखूनका में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने पटाखे बजाकर भगाया
Sat, 03 Jan 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शुक्रवार को गांव विठुवाठेर में आबादी के पास तेंदुआ घूमते हुए दिखा। इससे गांव में दहशत हो गई। इस गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव मलकपुर सेमली में दो दिन पहले तेंदुआ पकड़ा गया था। उधर गांव नाखूनका में भी तेंदुआ दिखने से लोगों में डर है।
गांव विठुवाठेर में आबादी के पास तेंदुआ दिखने पर लोगों ने शोर मचाया और पटाखे छोड़कर तेंदुए को भगाया। सूचना पर वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी और वनरक्षक कुमारी कल्पना की टीम गांव में पहुंची। गांव के लोगों से तेंदुए के आने के जानकारी ली मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को सतर्कता से रहने और बचाव के तरीके बताए। यह गांव की मलकपुर सेमली से कुछ ही दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर गांव नाखूनका में तेंदुआ घूमने की शिकायत आईजीआरएस पर की गई। शिकायत पर दरोगा संजय चौहान ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। बताए गए गन्ने के खेत को भी देखा लेकिन वहां तेंदुआ नहीं मिला। दरोगा का कहना है कि मौके पर तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं। ग्रामीणों ने उनसे तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। दरोगा ने इस बारे में विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को तेंदुए के बारे में जानकारी देकर उससे बचाव के तरीके भी बताए गए।
फोटो 1 ठाकुरद्वारा के गांव विठुवाठेर में जांच करती वन विभाग की टीम। संवाद