फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard made goat a morsel, villagers saved their lives by running away

तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों ने भाग कर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Leopard made goat a morsel, villagers saved their lives by running away
क्षेत्र के माधोवाला में किसान की बकरी को लेकर तेंदुआ गन्ने के खेत में उठाकर ले गया। ग्रामीणों ने तेंदुए से बकरी को छीनने का प्रयास किया तो तेंदुए की आवाज सुनकर किसान भाग गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में खेतों में कांबिंग की, लेकिन अंधेरा होने के कारण बिना किसी कार्रवाई लौट आई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के माधोवाला गांव निवासी भोपाल नाथ सिंह ने बताया कि वह अपनी बकरियों को कुड़का नदी के निकट चारा रहे थे। गुरुवार शाम को योगेंद्र कुमार के सबमर्सिबल पंप के निकट खड़े तारा सिंह के खेत से तेंदुआ निकाल कर किसान की बकरी को उठाकर ले गया। शोर मचाने पर किसान तेंदुए से बकरी को छुड़ाने के लिए दौड़े, लेकिन तेंदुए की आवास सुनकर किसान भग खड़े हुए। सूचना पर वन विभाग की टीम में तेंदुए की मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। वन विभाग की टीम के कांबिंग में मनोज चौहान, डा, दीपक चौहान, नन्हू सिंह, प्रमोद नाथ, सुनील कुमार, नरेंद्र, मुकेश कश्यप, नितिन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed