{"_id":"6abad3e9b1b65a1d32095d26","slug":"leopard-enters-cattle-shed-and-devours-cattle-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1008-1004374-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पशुशाला घुसकर गोवंश को खा गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पशुशाला घुसकर गोवंश को खा गया तेंदुआ
Tue, 29 Sep 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव लालापुर पीपलसाना में सोमवार को गांव के बाहर स्थित पशुशाला में घुसे तेंदुए ने वहां बैठे छुट्टा गोवंश को अपनी खुराक बना लिया। मौके पर गोवंश के अवशेष पड़े मिले।
गांव में रहने वाले लोकेश और बालेश कुमार ने बताया कि तेंदुए ने छुट्टा गोवंश को मार दिया और खा लिया। मौके पर मिले गोवंश के अवशेष उन्होंने दफन कर दिए हैं। इस गांव में पहले तेंदुए के हमले में एक महिला की भी जान जा चुकी है। गांव में चार पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगे हुए हैं। एक तेंदुआ पकड़ा भी जा चुका है।
उधर, वन रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि गांव में विभाग की टीम पहले से गश्त कर रही है। टीम ने गोवंश की मौत कुत्तों के हमले में होना बताया है।