फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard entered the school by jumping over the wall, caught in three hours

Moradabad News: दीवार फांदकर स्कूल में घुसा तेंदुआ, तीन घंटे में पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the school by jumping over the wall, caught in three hours
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बाग में शिकार को दबोचकर बैठे तेंदुए को किसानों ने दौड़ा लिया। इसके बाद तेंदुआ शिकार छोड़कर सड़क पार स्थित स्कूल की दीवार फांदकर रिसेप्शन कक्ष में घुस गया। तेंदुए को देख स्कूल प्रबंधक ने हिम्मत दिखाते हुए रिसेप्शन कक्ष को बंद कर दिया और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। घटना के समय बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे थे।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कांठ-अमरोहा मार्ग पर गांव शाहूपुर में स्थित कस्बा उमरी कलां निवासी अफसर अली के बाग में एक तेंदुआ गीदड़ को दबोचे बैठा था। माैके से गुजर रहे किसानों ने शोर मचाते हुए तेंदुए को दौड़ा लिया। घबराहट में तेंदुआ गीदड़ को छोड़कर सड़क के दूसरी ओर स्थित ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और रिसेप्शन कक्ष में चला गया।
विज्ञापन


स्कूल में मौजूद चौकीदार मंगलू ने शोर मचाया तो स्कूल प्रबंधक महबूब मलिक भी आ गए। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए रिसेप्शन कक्ष को बाहर से बंद कर दिया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को दी। कुछ देर में ही पुलिस के साथ ही वन क्षेत्राधिकारी ग्रीशचंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अनुज कुमार, मनोज कुमार वर्मा, डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, गौरव, कपिल आदि भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े नाै बजे टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। टीम तेंदुए को लेकर चली गई। डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

-------------

स्कूल के बाहर लगी रही भीड़, करनी पड़ी छुट्टी
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जब ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में रेस्क्यू शुरू किया तो वह समय बच्चों के स्कूल आने का समय था। स्कूल प्रबंधक महबूब मलिक ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी कर दी, जो बच्चे स्कूल तक पहुंच गए थे, उन्हें बाहर से वापस भेज दिया गया। वहीं तेंदुए को पकड़ने के दौरान स्कूल के बाहर भीड़ लग गई। शाहूपुर सहित देहरी जुम्मन, कस्बा उमरी कलां के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।

--------------
अमानगढ़ जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ
डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि स्कूल में तेंदुआ घुसने की सूचना मिलते ही तत्काल रेंजर के नेतृत्व में टीम भेजी गई थी। तेंदुआ को पिंजरे में कैद कर बिजनौर जिले के अमानगढ़ जंगल में छोड़ा गया है। उसकी उम्र करीब 11 माह है। गन्ने की फसल कटने की वजह से तेंदुआ रिहायशी इलाके की तरफ बढ़ रहे हैं। क्षेत्र मेंं अभी और तेंदुए मौजूद हैं। उनकी निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं। वन विभाग की टीम ने इस मामले में सतर्कता बरतते हुए समय से कार्रवाई की है। तेंदुआ से किसी को कोई हानि नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed