फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard climbs wall of villager's house, paces around for three minutes.

Moradabad News: ग्रामीण के घर में दीवार पर चढ़ा तेंदुआ, तीन मिनट तक करता रहा चहलकदमी

Sat, 22 Aug 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard climbs wall of villager's house, paces around for three minutes.
कांठ। रात के अंधेरे में तेंदुआ ग्रामीण के घर की दीवार पर चढ़ गया। तेंदुए की यह गतिविधि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना करने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीण के घर के पास पिंजरा लगाया है। साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी जागरूक किया है।
विज्ञापन




कांठ के गांव रामसराय निवासी सरदार पवनदीप सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हुए हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे अचानक एक तेंदुआ आया और उनके पशुओं की चर पर होते हुए दीवार पर चढ़ गया। करीब तीन मिनट तक तेंदुआ यहां चहलकदमी करता रहा। शुक्रवार की सुबह जब सरदार पवनदीप सिंह ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो उसमें तेंदुए की हरकत कैद दिखाई दी। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी की फुटेज को भी देखा। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए घर के पास पिंजरा भी लगाया। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए खेतों पर अकेले नहीं जाने की सलाह दी है। तेंदुए की दस्तक से खादर क्षेत्र के रामसराय, पांइदापुर, राजीपुर खद्दर, भंकरी, फजलाबाद, सलेमपुर आदि गांवों के ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed