{"_id":"6180e4f0fb267d530d582402","slug":"leopard-caught-in-cage-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, लंबे समय से था दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, लंबे समय से था दहशत का माहौल
Tue, 02 Nov 2021 12:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:42 PM IST
सार
रामपुर के मसवासी इलाके में लंबे इंतजार के बाद सोमवार की रात तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के मसवासी इलाके में लंबे समय से तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों को निजात मिल गई है। वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। विभागीय अधिकारी तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने साथ ले गए हैं। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
क्षेत्र के गांव आर्सल-पार्सल में पूर्व प्रधान सतनाम सिंह के फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 17 सितंबर को तेंदुए की चहलकदमी कैद हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने कई जगह तेंदुए के पंजे के निशान देखे जाने का दावा किया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया था।
इस बीच पांच अक्तूबर को दूसरी बार तेंदुआ दिखाई दिया। घर जा रहे एक ग्रामीण ने कार से तेंदुए की चहलकदमी को मोबाइल में कैद किया था। जिसके फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए थे। इसके बाद से ग्रामीणों में तेंदुए का डर बढ़ गया था और किसान तो खेत पर भी जाने से डर रहे थे।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद सोमवार की रात तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ तेंदुए को देखने के लिए जमा हो गई। तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी पर वन विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है। जिसके बाद उसे संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा