फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacks two farmers, one seriously injured

Moradabad News: दो किसानों पर तेंदुए का हमला, एक गंभीर

Sat, 15 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 15 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks two farmers, one seriously injured
सुरजन नगर/ठाकुरद्वारा । क्षेत्र में खूंखार तेंदुए का आतंक कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार की सुबह दस बजे राईभूड़ में गन्ने की पत्ती उतार रहे किसान ओमप्रकाश सिंह पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शुक्रवार की शाम छह बजे सुरजन नगर चाैकी क्षेत्र के बहापुर बलिया में खेत में बाजरा काट रहे नरपत सिंह (55) पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा क्षेत्र के राईभूड़ निवासी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे गांव के कुछ किसानों के साथ अपने खेत में गन्ने से पत्ती उतारने के लिए गया था। अचानक उसके ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसके सीने, पीठ सहित शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। उसने भी दरांत से उसका मुकाबला किया। शोर मचाने पर पास में खेतों में काम कर रहे किसान डंडे लेकर आ गए जिस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। सूचना पर नायब तहसीलदार लोकेश कुमार ने घायल ओमप्रकाश सिंह का हाल-चाल पूछा। वन विभाग के दरोगा केपी सिंह ने भी अस्पताल में आकर ओमप्रकाश सिंह और उनके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस घटना के आठ घंटे बाद शाम छह बजे सुरज ननगर चाैकी क्षेत्र के बहापुर बलिया निवासी नरपत सिंह (55) पर पीछे से तेंदुए ने हमला कर दिया। नरपत सिंह रामगंगा नदी के पास स्थित अपने खेत से पशुओं के लिए बाजरा काट रहे थे। तेंदुए ने उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह प्रहार किए। बाद में परिजन गंभीर घायल नरपत सिंह को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में शुक्रवार को दो जगह तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है। वन विभाग की टीम ने पिंजरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed