{"_id":"68b21d1017366fe6140bdc19","slug":"leopard-attacks-three-farmers-injures-them-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105064-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेंदुए ने तीन किसानों पर किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेंदुए ने तीन किसानों पर किया हमला, घायल
Sat, 30 Aug 2025 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
मैनाठेर। गांव यूसुफपुर नगलिया में तेंदुए ने तीन किसानों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में मामूली घायल हो गए। तेंदुए की हमले की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई। क्षेत्र में महीने भर पहले तेंदुए को देखा गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम यूसुफपुर नगलिया में किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मोहम्मद हुसैन दोपहर के समय कब्रिस्तान गए थे, तभी खेतों की ओर से आए तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया जिसमें बमुश्किल उन्होंने भागकर जान बचाई। वहीं किसान अशरफ का कहना है कि वह अपने खेत पर काम कर रहे थे इस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह मामूली घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य किसान भी तेंदुए के हमले में घायल हुआ है। तेंदुए के हमले की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई। महीने भर पहले भी क्षेत्र के ग्रोथ सेंटर क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का मामला सामने आया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।