फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacks farmer while cutting sugarcane in field, injures him

Moradabad News: अब खेत में गन्ना काट रहे किसान पर तेंदुए का हमला, किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer while cutting sugarcane in field, injures him
कांठ। छत पर मां के साथ मच्छरदानी लगी चारपाई पर सो रही छह साल की बच्ची पर हमले के अगले ही दिन तेंदुए ने गन्ना काट रहे किसान कपिलदेव सिंह (40) पर हमला कर दिया। पंजे के वार से कपिलदेव बुरी तरह घायल हो गए। नजदीकी खेतों में मौजूद किसान लाठी-डंडे फटकारते हुए उधर दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। चंद घटों में कांठ क्षेत्र के दो गांवों में तेंदुए के हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


मंगलवार की घटना कांठ क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द की है। इसी गांव में रहने वाले कपिलदेव सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे वह अपने खेत में बीज के लिए गन्ना काट रहे थे। कुछ फासले पर गांव के ही रूपकिशोर, विनय पाल की पत्नी मिथलेश आदि भी खेतों में काम कर रहे थे। जब वह गन्ना काटते समय और आगे बढ़े तभी फसल में छिपकर बैठा तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। उनकी चीख निकल पड़ी। यह देख अन्य किसान लाठी-डंडे लेकर दौड़े। उनके शोर मचाने व डंडे फटकारने से तेंदुआ गन्ने की फसल में घुसकर गायब हो गया।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में पंजे लगने से कपिलदेव के माथे, चेहरे और कंधे पर गहरे जख्म हो गए। उन्हें कांठ सीएचसी लाया गया। वहां डॉ. राकेश कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच लाठी-डंडों के साथ जुटे किसानों ने गन्ने के उस खेत को घेर लिया, जिसमें हमले के बाद तेंदुआ घुसा था। काफी देर खोजबीन के बाद भी तेंदुआ हाथ नहीं आया।

एक दिन पहले गांव राजीपुर खद्दर में तेंदुए ने छत पर मच्छरदानी लगी चारपाई पर मां पिंकी के साथ सो रही छह साल की बच्ची दिया को हमला करके घायल कर दिया था। इस तरह की घटनाओं और बार-बार तेंदुए नजर आने से रायपुर खुर्द, डुडैला, मिलक, पहाड़मऊ, महमूदपुर भगवानदास, भरतपुर, मैडेया आदि गांवों में दहशत बढ़ती जा रही है।

00

वन रेंजर ने फिर दिया पिंजरा लगवाने का आश्वासन

किसान पर तेंदुए के हमले की सूचना पर वन रेंजर ग्रीशचंद्र श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नजदीकी खेतों में सर्च अभियान चलाया। ग्रामीणों की मांग पर वन रेंजर ने पिंजरा लगाए जाने का आश्वासन दिया है। 00

सर्च अभियान में मिले तीन शावक

कांठ। मंगलवार सुबह वन विभाग के सर्च अभियान के दौरान किसान कपिलदेव सिंह के ही गन्ने के खेत में तीन शावक मिले। वन विभाग ने बताया कि एक शावक कमजोर हालत में है। अनुमान है कि कपिलदेव पर हमला मादा तेंदुए ने किया होगा। खेत में शावक होने के कारण उनकी सुरक्षा के लिए मादा तेंदुआ हमलावर हुई होगी। वन विभाग ने तीनों शावकों को उसी खेत में छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने नाराजगी जताई कि पिछले चार दिनों से यहां शावक देखे जा रहे हैं। वन विभाग इसे गंभीरता से नहीं लेता। चार दिन पहले शनिवार को कुछ ही दूरी पर स्थित गांव रायपुर खुर्द में धीर सिंह के खेत में तीन शावक मिले थे। तब भी वन विभाग ने उन्हें खेत में रखवा दिया था। तर्क था कि शावकों से बिछड़ कर मादा तेंदुआ हिंसक हो सकती है।


अगले दिन रविवार को भी दूसरे स्थान पर शावक मिले तो फिर विभाग ने इन्हें वैसे ही छोड़ दिया था। गुस्साए लोगों ने कहा कि शावकों के मादा तेंदुए से बिछड़ने का हवाला देकर वन विभाग पूरी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा। शावकों को सुरक्षित ठिकाना देने के साथ मादा तेंदुआ की तलाश करनी चाहिए। एेसा न करने से मंगलवार को कपिलदेव पर हमले की घटना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed