फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attack on farmer in Amroha of uttar pradesh

यूपी: अमरोहा में खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, दहशत का माहौल

Sat, 26 Feb 2022 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Feb 2022 11:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तेंदुए के आतंक से लोग खौफजदा हैं। शनिवार को खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। हमले में किसान घायल हो गया।

विज्ञापन
Leopard attack on farmer in Amroha of uttar pradesh
किसान पर तेंदुए ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायल के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ आए। तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने तेंदुए को गन्ने के खेत में घेर लिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश करने के बाद भी तेंदुए का सुराग नहीं लगा। वहीं, घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।   
विज्ञापन


यह घटना अमरोहा देहात थाना इलाके के पचोखरा गांव के जंगल की है। यहां रहने वाले किसान सरवीर सिंह शनिवार की सुबह खेत पर गए थे। इस दौरान काम करते समय अचानक उनके ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में सरवीर सिंह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरवीर के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ आए। तभी तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। थोड़ी देर में लाठी-डंडों से लैस लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई और तेंदुए को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। 

काफी खोजबीन करने के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के दो घंटे बाद वन विभाग की मौके पर पहुंची थी। जिसके चलते तेंदुआ भाग निकला। तेंदुए की दस्तक के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 


वहीं पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। मालूम रहे कि पिछले दिनों इस क्षेत्र में तीन तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed