{"_id":"6ab2ec8fca439b03f20ce0d6","slug":"lekhpals-are-conducting-on-site-inspections-of-agricultural-land-in-the-villages-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115584-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गांवों में कृषि भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर रहे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गांवों में कृषि भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर रहे लेखपाल
विज्ञापन
कांठ। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एग्रीस्टैक सर्वे का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सर्वे के लिए लेखपाल गांवों में पहुंचकर खेत-खेत जाकर कृषि भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। सर्वे के दौरान खेतों की स्थिति और भूमि से संबंधित विवरण दर्ज किया जा रहा है।
एग्रीस्टैक सर्वे के माध्यम से कृषि भूमि और किसानों से संबंधित जानकारी को डिजिटल रूप में दर्ज किया जाना है। इसी के तहत राजस्व विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सर्वे का कार्य पूरा कर रही हैं। लेखपालों द्वारा खेतों पर पहुंचकर संबंधित अभिलेखों एवं मौके की स्थिति का मिलान भी किया जा रहा है।
कांठ की एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि एग्रीस्टैक सर्वे के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे का कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि दर्ज होने वाली जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। एसडीएम ने सभी लेखपालों को सर्वे कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।