फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Written examination of Lekhpal recruitment will be held at 33 centers in Moradabad on Sunday

UP Lekhpal Exam 2022: आज 33 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा, पुलिस की भी होगी अग्निपरीक्षा

Sun, 31 Jul 2022 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 01:51 AM IST
सार

रविवार सुबह दस बजे से दोपहर बारह तक शहर में 33 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मुरादाबाद के अलावा, बिजनौर, अमरोहा, संभल और रामपुर से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। 

विज्ञापन
Written examination of Lekhpal recruitment will be held at 33 centers in Moradabad on Sunday
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद में 33 केंद्रों पर आज लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन के बीच शहर में 15740 अभर्थी पहुंचेंगे। ऐसे में शहर में जाम न लगे और अभ्यर्थी भी समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंच जाएं। इसके लिए पुलिस की भी अग्निपरीक्षा होगी।

विज्ञापन


सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर बृहस्पतिवार शाम चार बजे से रूट डायवर्जन लागू है। ये व्यवस्था सोमवार रात दस बजे तक रहेगी। रोडवेज की बसें पंडित नगला में अस्थायी बस अड्डे पर रोकी जा रही हैं। रविवार सुबह दस बजे से दोपहर बारह तक शहर में 33 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

मुरादाबाद के अलावा, बिजनौर, अमरोहा, संभल और रामपुर से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। 15740 अभ्यर्थी नामांकित हैं। ऐसे में तमाम अभ्यर्थी ऐसे भी होंगे। जिनके अभिभावक उन्हें परीक्षा दिलाने आएंगे। उनके वाहनों से भी शहर में जाम की स्थिति उत्पंन हो सकती है। रविवार को लेखपाल की परीक्षा के साथ ही पुलिस की भी अग्निपरीक्षा होगी।

कांवड़ यात्रा, रूट डायवर्जन और रोडवेज की बसें शहर से बाहर रोकी जा रही हैं। ऐसे में बसों से आने वाले अभ्यर्थियों को ऑटो ई रिक्शा नहीं मिले तो उन्हें भी केंद्र तक समय से पहुंचने में दिक्कत आ सकती है। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि लेखपाल परीक्षा के मद्देनजर रविवार को शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चलते रहेंगे। कहीं जाम की स्थित्नत उत्पंन न हो। इसके लिए यातायात पुलिस के अलावाज सिविल पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी चौराहों और सड़कों पर रहेंगे। जिससे यातायात और कांवड़ यात्रा चलती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed