फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lekhpal accused of buying land in wife's name without permission suspended

Moradabad News: बिना अनुमति पत्नी के नाम जमीन खरीदने का आरोपी लेखपाल निलंबित

Sat, 14 Mar 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 14 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of buying land in wife's name without permission suspended
बिलारी। तहसील के मुहम्मदपुर बस्तौर हल्के पर तैनात लेखपाल तेहर सिंह को अधिकारियों की अनुमति दिए बिना अपनी पत्नी के नाम जमीन खरीदने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पता चला है कि लेखपाल तेहर सिंह ने मुरादाबाद सदर तहसील के धीमरी गांव के रकबे में गाटा संख्या 1081 की भूमि अपनी पत्नी प्रियंका रानी के नाम बजरिये बेनामा खरीद ली। अधिकारियों की जांच में पता चला कि लेखपाल ने नियम 24 के तहत नियुक्ति प्राधिकारी से अपनी पत्नी के नाम भूमि खरीदने की कोई अनुमति नहीं ली। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम विनय कुमार सिंह ने लेखपाल तेहर सिंह को निलंबित कर दिया और नायब तहसीलदार कुंदरकी अभिनय सिंह को जांच अधिकारी नामित कर दिया है। एसडीएम ने अगले आदेशों तक निलंबित लेखपाल तेहर सिंह को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय तहसील बिलारी से संबद्ध कर दिया है। तहसील कार्यालय सूत्रों के अनुसार पहले भी फरीदपुर हमीर गाँव के रकबे में लेखपाल द्वारा अपनी पत्नी के नाम कुछ जमीन खरीदी गई थी। उस समय भी लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई थी। एसडीएम बिलारी ने शुक्रवार देर रात लेखपाल तेहर सिंह को निलंबित करने की पुष्टि की है। उधर लेखपाल तेहर सिंह से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। सूत्रों से पता चला है कि एसडीएम के इस निलंबन आदेश के खिलाफ लेखपाल द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed