फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   legacy waste plant stop in forst day after innaguration

पहले दिन दावे में नहीं दिखा दम, कूड़ा निस्तारित हुआ कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
legacy waste plant stop in forst day after innaguration
चलने के कुछ घंटे बाद ही तकनीकी दिक्कत से बंद हो गया लीगेंसी वेस्ट प्लांट। - फोटो : CITY
मरादाबाद। रामपुर रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कई लाख मीट्रिक टन कूड़े के पुराने ढेरों को निस्तारित करने के लिए अलग लगाया गया लीगेसी वेस्ट प्लांट वर्ष के पहले दिन ही दगा दे गया। एक शिफ्ट में करीब 150 टन कूड़ा निस्तारित करने की क्षमता वाला यह प्लांट मात्र 38 टन कूड़ा निस्तारित करने के बाद आई कुछ तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया। जिसकी मरम्मत के लिए मकैनिकों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त संजय चौहान ने 29 दिसंबर को लीगेसी वेस्ट प्लांट का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। नगर निगम की ओर से इसके संचालन का जिम्मा एनवायरोन आर्गेनिक एण्ड सप्लायर कंपनी को दिया है। नगर निगम से जुड़े अधिकारियों ने दावा किया था प्रति दिन एक शिफ्ट में करीब 150 टन लीगेसी वेस्ट का आरडीएफ, इनर्ट मैटेरियल व कंपोस्टिंग मैटेरियल के रूप में वैज्ञानिक विधि से सैग्रीमेंट किया जाएगा। दावा किया गया था कि एक दो दिन के ट्रायल के बाद नये वर्ष के पहले दिन से यह प्लांट पूरी क्षमता से काम शुरू कर देगा। लेकिन शुक्रवार ऐसा हुआ नहीं। सुबह इस प्लांट को चालू किया गया। प्लांट कुल 38 टन कूड़ा ही निस्तारित कर सका और इसी बीच प्लांट में कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिससे कूड़ा निस्तारण का काम बंद हो गया। अधिशासी अभियंता निर्माण विजेंद्र कुमार ने बताया कि लीगेसी प्लांट को शुक्रवार पूरी क्षमता से कूड़ा निस्तारित करने के उद्देश्य से चलाया गया था। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई। जिसके बाद कूड़ा निस्तारण का काम रोक दिया गया है। मैकेनिक उसे देख रहे हैं। मकैनिकों का कहना है कि अभी चार पांच दिन मशीन रवा होने के बाद ही पूरी क्षमता से काम कर सकेगी।
विज्ञापन

तथ्य
- अधिकारियों ने एक जनवरी से इसके पूरी क्षमता से काम करने का दावा किया था।
- तीन दिन पहले महापौर, नगर आयुक्त ने किया था उद्घाटन
- दावा किया था पहली जनवरी से 150 मीट्रिक टन कूड़े के करेगा निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed