फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ledy teacher died in accident

स्कूल जा रही शिक्षिका की हादसे मेँ मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
ledy teacher died in accident
कुंदरकी(मुरादाबाद)। मुरादाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह मैजिक चालक ने स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि हेलमेट पहना होने से दूसरी शिक्षिका की जान बच गई। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मैजिक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे हाइवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

गाजियाबाद के बृज विहार कालोनी निवासी प्रियंका रानी (25) पुत्री बाबू राम मुरादाबाद, कुंदरकी ब्लाक के ग्राम चिड़ियाठेर स्थित प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। 11 सितंबर 2018 को उसकी तैनाती हुई थी। प्रियंका लाइनपार मुरादाबाद में किराए के मकान में रहती थी। प्रियंका रानी गुरुवार सुबह चिड़ियाठेर गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका पूनम निवासी लाइनपार मुरादाबाद के साथ उसकी स्कूटी पर स्कूल जा रही थी। प्रियंका स्कूटी के पीछे बैठी थी और पूनम स्कूटी चला रही थी। मुरादाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे से सटे ग्राम हुसैनपुर हमीर के पास सुबह करीब दस बजे टाटा मैजिक चालक ने स्कूटी के पीछे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मैजिक भी अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका चालक फरार हो गया। प्रियंका रानी के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घायल पूनम को सीएचसी कुंदरकी भर्ती कराया गया। पुलिस की सूचना पर प्रियंका के परिजन अपराह्न में कुंदरकी पहुंच गए। पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रियंका ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हेलमेट पहना होता तो जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन पहले प्रियंका को मिला था प्रशस्ति पत्र
कुंदरकी। बीईओ नगेंद्र कुमार के मुताबिक प्रियंका रानी काफी एक्टिव थी। क्राफ्ट और नवाचार से संबंधित कार्यों में उसकी रुचि थी। आठ दिन पहले ही सराहनीय कार्य करने के लिए प्रियंका रानी को सम्मानित किया गया था। पांच फरवरी को कलक्ट्रेट मुरादाबाद में विशेष कार्यक्रम हुआ। शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार का प्रयोग करने पर कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र की पांच शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रियंका रानी भी शामिल थीं। बीईओ ने बताया कि शुक्रवार को ब्लाक के स्कूलों में शोकसभा की जाएगी।

बेटी का शव देख पिता बदहवास
कुंदरकी। होनहार बेटी प्रियंका रानी का शव देखकर पिता और भाई बदहवास हो गए। पिता ने बताया कि गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद प्रियंका को गाजियाबाद आना था। प्रियंका के मां की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed