फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leaving his religion in Rampur s Bilaspur a young man insisted on marrying girl

प्रेमिका के लिए छोड़ा धर्म: मंदिर में शादी करने गया, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, फिर भी करता रहा एक ही जिद

Mon, 17 Jul 2023 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Jul 2023 09:23 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि युवक-युवती से पिछले दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अब वह अपना धर्म त्याग कर युवती से शादी करने पर अड़ा हुआ है। जबकि, पुलिस ने मामले के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है।

विज्ञापन
Leaving his religion in Rampur s Bilaspur a young man insisted on marrying girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

धर्म बदलकर मंदिर में शादी करने पहुंचे युवक को मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने रोक लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया। वहीं सोमवार को युवक महिला के साथ एसडीएम के पास पहुंचा और अधिकारी से शादी कराने की अपील की। एसडीएम ने उच्चाधिकरियों से बात करने की बात कही है।

विज्ञापन

नागरिकों के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक अपना धर्म बदलकर दूसरे धर्म की युवती के साथ रविवार रात को एक मोहल्ला स्थित धार्मिक स्थल में शादी कर रहा था। मामले की सूचना मिलते ही युवक के समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने धर्म परिवर्तन कर शादी कर रहे युवक को समझाया और शादी न करने की सलाह दी, लेकिन युवक दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा था। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में दोनों को घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर युवक-युवती के साथ एसडीएम अमन देओल के पास पहुंचा और उसने शादी कराने की मांग की। बताया कि वह धर्म बदलकर युवती से शादी करना चाहता है। एसडीएम ने मामला उच्चाधिकारियों पर टालते हुए फिलहाल दोनों युवक व युवती को समझा कर उनके घर भेज दिया। लोगों का कहना है कि युवक-युवती से पिछले दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अब वह अपना धर्म त्याग कर युवती से शादी करने पर अड़ा हुआ है। जबकि, पुलिस ने मामले के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed