फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leader of the Opposition fired up teachers at the SP meeting.

Moradabad News: सपा की सभा में नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षकों में भरा जोश

Sat, 05 Sep 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Leader of the Opposition fired up teachers at the SP meeting.
बिलारी। नगर में स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर बाद सपा की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जुटी। सभा में नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षकों से वार्ता कर उनमें जोश भरा। सपा की सभा में मंचासीन विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर, सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, सपा के संभल जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, सपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, अफरोज जहां, कसीम आजाद,मोहम्मद फुरकान, जरीफ अंसारी,आमिल सिद्दीकी, कलीम नूरी, फैसल इरफान, मोहम्मद आरिफ पाशा आदि रहे। सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और संचालन सपा के बिलारी नगर अध्यक्ष शाहनवाज आलम अंसारी ने किया।
विज्ञापन



सभा में बड़ी संख्या में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक, वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक, कई स्कूलों की महिला शिक्षक, कई ग्राम पंचायतों के प्रशासक, कई निवर्तमान बीडीसी सदस्य, बिलारी विधानसभा क्षेत्र के अनेक सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2012 में बनी सपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और उन्हें पूर्ण अधिकार मिलने पर पूरा ध्यान दिया गया। आगामी वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर शिक्षकों का सम्मान और बढ़ाया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि बिलारी विधानसभा क्षेत्र में बीते कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सपा को भारी बढ़त मिलती आई है। वर्तमान शिक्षक एमएलसी चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में भी सपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी और अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed