फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers will represent cases in the Tehsildar's court starting today.

Moradabad News: आज से तहसीलदार न्यायालय में मुकदमों की पैरवी करेंगे वकील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lawyers will represent cases in the Tehsildar's court starting today.
बिलारी। एसडीएम की मौजूदगी में तहसीलदार से वार्ता के बाद तहसील के वकीलों ने मंगलवार सुबह से तहसीलदार के न्यायालय में मुकदमों की पैरवी करने का निर्णय लिया है। तहसील अधिकारियों ने बार पदाधिकारियों की सभी मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाया है तथा बार और बेंच के बीच बेहतर रिश्ते बनाए रखने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एसडीएम प्रिंस वर्मा ने अपने कार्यालय में पहले तहसीलदार आदित्य कुमार को बुलाकर वार्ता की। उसके बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार सिंह से उनकी समस्याएं जानीं। बार पदाधिकारियों ने एसडीएम से अपनी पुरानी मांगें दोहराईं। बार अध्यक्ष ने बताया कि युवा वकीलों को चेंबर बनाने के लिए तहसील अधिकारियों द्वारा तहसील परिसर में शीघ्र ही उचित जगह उपलब्ध कराई जाएगी। तहसील अधिकारियों द्वारा सभी बार सदस्यों को उचित सम्मान दिया जाएगा। तहसील बार अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह से तहसीलदार बिलारी की अदालत में पूर्व की तरह मुकदमों की पैरवी करने के लिए वकील पहुंचेंगे। सोमवार शाम तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाकर सभी को इस वार्ता और निर्णय की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि वकीलों ने युवा वकीलों के चेंबर के लिए तहसील परिसर में भूमि का चयन न करने, नियम विरुद्ध तरीके से दो वकीलों के चेंबरों पर लगे बल्ले और टीन हटवाने, वकीलों और वादकारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने आदि को लेकर पांच दिन से तहसीलदार न्यायालय का बेमियादी बहिष्कार शुरू कर दिया था। इस कारण मुकदमों का निस्तारण प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed