{"_id":"67e463ac81f2bb06c90da7c6","slug":"lawyers-went-on-strike-in-protest-against-sambhal-case-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-610073-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संभल प्रकरण के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संभल प्रकरण के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल हिंसा के आरोप में जामा मस्जिद की इंतेजामिया कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को मुरादाबाद कचहरी में भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। अधिवक्ताओं ने कोई भी न्यायिक कार्य नहीं किया। सदर अभी जिला जिले में बंद हैं।
संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दाैरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान हुए पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। मुकदमे में जफर अली पर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जफर अली अधिवक्ता भी हैं। इसीलिए वकील उनके समर्थन में हैं।
संभल बार एसोसिएशन पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए लगातार हड़ताल कर रही है। साथ ही दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद से भी सहयोग की अपील की थी। बार महासचिव अभिषेक भटनागर ने बताया कि संभल बार एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को मुरादाबाद में भी वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया।