फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers opposed the implementation of online and franchise models by the Registry Department.

Moradabad News: वकीलों ने रजिस्ट्री विभाग को ऑनलाइन और फ्रेंचाइजी मॉडल लागू करने का किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lawyers opposed the implementation of online and franchise models by the Registry Department.
ठाकुरद्वारा। अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रदेश सरकार के रजिस्ट्री विभाग को एक जुलाई से पूर्णरूप से ऑनलाइन करने और फ्रेंचाइजी मॉडल लागू करने के निर्णय का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली और महासचिव सतीश कुमार वत्सल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा और महासचिव आकिब अली के नेतृत्व में अधिवक्ता विधि परामर्श परिसर से अलग-अलग समूह में जुलूस के रूप मे नारेबाजी करते हुए एसडीएम दफ्तर पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां उन्होंने प्रदेश सरकार के रजिस्ट्री विभाग के संबंध में लिए गए निर्णय का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने से अधिवक्ताओं एवं कातिबों के पारंपरिक रोजगार समाप्त हो जाएगा। हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उनके परिवारों को भुखमरी जैसे संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट या चुनिंदा निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने लिए यह कदम उठाया गया है। इससे जनता का आर्थिक शोषण होगा। जनता की विधिक सुरक्षा और गोपनीयता को भी खतरा होगा।
ज्ञापन में प्रस्तावित फ्रेंचाइजी मॉडल व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लेने, सुधारों को अधिवक्ताओं और पंजीकृत कातिवों के माध्यम से ही संचालित करने, अधिवक्ताओं की मांग को मुख्यमंत्री और निबंधन मंत्री को अवगत कराकर आदेश को निरस्त कराने की मांग की गई।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, चौधरी योगेंद्र सिंह, हीरालाल अग्रवाल और अशोक कुमार गहलोत, उमेश गुप्ता, रामवीर सिंह, सौरभ गहलोत, चौधरी रनबीर सिंह, सफदर अली खां, सलीम अहमद मोहम्मद कासिम व शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed