फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers have announced an indefinite boycott of the Tehsildar's court.

Moradabad News: वकीलों ने तहसीलदार न्यायालय का बेमियादी बहिष्कार का किया एलान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lawyers have announced an indefinite boycott of the Tehsildar's court.
बिलारी। तहसील के युवा वकीलों के साथ सम्मानजनक व्यवहार न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ जुलूस निकाला। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और उनके न्यायालय का बेमियादी बहिष्कार करने का एलान किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन की सामान्य सभा की विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया। इसमें बार के पदाधिकारियों ने बताया कि तहसीलदार का रवैया युवा वकीलों के प्रति संतोषजनक नहीं है। पदाधिकारियों ने बीते दिनों तहसीलदार से मिलकर स्वान केंद्र के पीछे तहसील कर्मियों द्वारा लगाए गए एसी के आउटडोर से गर्म हवा निकलने की जानकारी दी थी, लेकिन तहसीलदार ने इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बाद वकीलों ने तहसील परिसर में जुलूस निकाला और एसडीएम कार्यालय पर तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम कार्यालय के अधिकारी के माध्यम से तहसीलदार के खिलाफ मुख्यमंत्री, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में तहसीलदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार का रवैया आम तौर पर वकीलों के प्रति संतोषजनक नहीं है। एसोसिएशन ने फिलहाल उनके न्यायालय का बेमियादी बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जरूरत पड़ने पर आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में तहसीलदार आदित्य कुमार ने कहा कि वह बार और बेंच के बीच बेहतर संबंध बनाए रखने के पक्षधर हैं। वह तहसील के सभी वकीलों को विशेष सम्मान देते हैं। तहसील बार एसोसिएशन ने अचानक ऐसा निर्णय क्यों लिया है, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह शीघ्र ही बार पदाधिकारियों से वार्ता कर गलतफहमी को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed