फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lawyer

कलक्ट्रेट के सामने बने वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
lawyer
मुरादाबाद। जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार सुबह करीब सात बजे निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कलक्ट्रेट के सामने डिवाइडर पर बने वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर चला दिया। कमिश्नर कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट के गेट तक सड़क के किनारे बने वकीलों के अस्थायी चैंबर तोड़ दिए गए। यहां स्थित चाय की दुकानें और ठेलों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण की सूचना पर मौके पर पहुंचे वकीलों ने जमकर हंगामा किया। बार एसोसिएशन के सचिव और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई। बार सचिव ने कहा है कि घटना की बाबत मुकदमा लिखाएंगे। डीएम का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई उच्च न्यायालय के प्रशासनिक जज के निर्देश पर हुई है।
विज्ञापन

कमिश्नरी से लेकर कलक्ट्रेट तक सड़क के किनारे अधिवक्ताओं के चैंबर बने हैं। इनमें से कुछ स्थायी हैं तो कुछ नए चैंबर अस्थायी तौर पर बनाए गए हैं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस सड़क के डिवाइडर पर भी कुछ अधिवक्ताओं ने अपने अस्थायी चैंबर बना लिए थे। डीएम ने बताया कि मुरादाबाद कचहरी के भ्रमण के समय प्रशासनिक जज ने अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए थे। प्रशासनिक जज के निर्देश पर अस्थायी चैंबर ध्वस्त किए गए हैं और स्थायी चैंबरों की बाबत एक रिपोर्ट प्रशासनिक जज को भेजी जा रही है। डीएम के मुताबिक वीडियोग्राफी के साथ यह रिपोर्ट जिला जज, डीएम और एसएसपी के हस्ताक्षर से भेजी जाएगी। इससे पहले जिला प्रशासन ने बुधवार को नोटिस जारी करके अधिवक्ताओं से डिवाइडर पर बने अपने चैंबर हटाने को कहा था। चैंबर खुद नही हटाए जाने पर रविवार सुबह निगम की टीम ने बुलडोजर से चैंबर तोड़ने शुरू किए तो वकीलों की भीड़ मौके पर जुट गई। द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सचिव अभिषेक भटनागर ने कार्रवाई को रुकवाने की कोशिश की। लेकिन निगम की टीम ने कमिश्नरी से लेकर कलक्ट्रेट तक बने सभी अस्थायी चैंबरों को ध्वस्त कर दिया। बीच में आए चाय की दुकान और खोखे भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

वकील कहीं नहीं जाएंगे, चैंबर जहां थे वहीं रहेंगे। जिला प्रशासन ने किसी दबाव में वकीलों के चैंबर तोड़े हैं। प्रशासन वकीलों से टकराव के मूड में है। इस मामले में प्रशासन के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। - अभिषेक भटनागर, सचिव, द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर डिवाइडर पर अवैध रूप से बने थे। यह बात अधिवक्ताओं ने भी स्वीकार की है। पूरी कार्रवाई कानूनी तरीके उच्च न्यायालय के प्रशासनिक जज के निर्देश पर की गई है। - राकेश सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed