{"_id":"62bb5c61c1c6ac5e593c5a68","slug":"law-student-accuses-family-members-of-pressurizing-them-for-prostitution-bilari-news-mbd432923636","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से देह व्यापार करने को दवाब बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से देह व्यापार करने को दवाब बनाने का आरोप
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। लॉ एक छात्रा ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसको देह व्यापार करने का दबाव बनाया जा रहा। इसका विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला किया गया। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी लॉ की छात्रा ने अदालत में प्रार्थना देकर कहा था कि काफी समय में उसके पिता, भाई, बहन और भाभी देह व्यापार कराने के लिए दबाव बनाते हैं जिसका वह विरोध करती है तो यह लोग उससे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करते हैं और जबरन घर से निकाल देते हैं। 27 अप्रैल 2022 की रात करीब आठ बजे उसको पिता ने कमरे में बुला कर बहन से पकड़वा कर लांछन लगाते हुए मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो नाराज होकर उसके भाई ने अपने दोस्त को बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
शोर मचाने पर राहगीर आ गए और उसको बचाने का प्रयास किया तो परिजनों ने राहगीरों को भी भगा दिया। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद उसके पिता और भाई ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला दबाया जिसके चलते वह बेहोश हो गई। कुछ समय जब उसको होश आया तो उसको मरा समझ कर यह लोग दफन करने के लिए कह रहे थे जिसके चलते वह रातभर बेसुध हालत में पड़ी रही।
विज्ञापन
सुबह होने पर वह किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए घर से निकल आ गई। उसके शरीर पर चोटें आई हैं। छात्रा का आरोप है कि 28 अप्रैल 2022 को इस संबंध में एसएसपी मुरादाबाद को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि उसके प्रार्थना पर दबाव बनाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले में छात्रा के पिता, बहन, भाभी, भाई और भाई के दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।