{"_id":"6ab2eef305c38d7e2a00f6ac","slug":"law-collage-sirf-kagajon-mein-nahin-hotel-par-student-ko-char-record-milenge-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-999128-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ कॉलेज : सिर्फ कागजों में नहीं, धरातल पर व्यवस्थाओं को परखेंगी चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ कॉलेज : सिर्फ कागजों में नहीं, धरातल पर व्यवस्थाओं को परखेंगी चार टीमें
विज्ञापन
मुरादाबाद। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने लॉ कॉलेजों की मान्यता और शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर अब सीधी निगरानी का फैसला लिया है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी लॉ कॉलेजों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। केवल कागजी रिकॉर्ड, फोटो, ऑनलाइन जानकारी या प्रबंधन के शपथपत्र के आधार पर कॉलेज को मानक पूरा करने वाला नहीं माना जाएगा। कुलपति का कहना है कि चार टीमें भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगी।
मुरादाबाद मंडल में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से 34 लॉ कॉलेज संबद्ध हैं। बीसीआई के निर्देश पर विश्वविद्यालय अपने सभी लॉ कॉलेजों का निरीक्षण करवा रहा है। इसके लिए विशेष निरीक्षण टीम बनाई गई हैं जो कॉलेजों में कक्षाओं, पुस्तकालय, कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधा, मूट कोर्ट, लीगल एड क्लीनिक, सेमिनार हॉल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच करेगी। इसके साथ ही निरीक्षण में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कॉलेजों में योग्य शिक्षक मौजूद हों, निर्धारित शिक्षण घंटे पूरे किए जा रहे हों और कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हों, क्योंकि बीसीआई के निर्देशों के अनुरूप सभी लॉ कॉलेजों को मान्यता अवधि के दौरान तय शैक्षणिक और बुनियादी मानकों को बनाए रखना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में भौतिक निरीक्षण, जांच-पड़ताल, उचित आदेश जारी करना और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को एक समेकित रिपोर्ट सौंपना शामिल है।
-- -
वर्जन...निरीक्षण के लिए चार टीमें बनाई हैं। यह टीम रिपोर्ट बनाकर डीन को दे रहे हैं। एग्जीक्यूटिव काउंसिलिंग की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएंगी। बीसीआई के सभी मानकों की जांच की जा रही है। - प्रो. सचिन माहेश्वरी कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय