फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   land measurement will be done in Johar University today also

सरकारी कब्जे के बाद जौहर यूनिवर्सिटी में आज भी होगी जमीन की पैमाइश

Thu, 23 Jan 2020 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
land measurement will be done in Johar University today also
जौहर यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति के 12 लोगों की 104 बीघा जमीन की गुरुवार को भी पैमाइश कराई जाएगी। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को रात हो जाने की वजह से पैमाइश पूरी नहीं हो पाई है। इस वजह से गुरुवार को भी पैमाइश जारी रहेगी। उनका कहना है कि यह कार्रवाई राजस्व परिषद के निर्णय के मद्देनजर की जा रही है। क्योंकि इस जमीन को राज्य सरकार में निहित घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


सींगनखेड़ा के अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन 2007 के आसपास जौहर ट्रस्ट के नाम पर खरीद गई है। बाद इस जमीन को जौहर यूनिवर्सिटी की परिसर में शामिल कर लिया गया। इस मामले की शिकायत की गई थी कि अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन सामान्य वर्ग का व्यक्ति या संस्था नहीं खरीद सकता है। इसकी अनुमति भी जिलाधिकारी से नहीं ली गई थी। जिस आधार पर राजस्व परिषद में 10 वाद दायर किए थे। राजस्व परिषद ने इस पर सुनवाई करते हुए जमीन के विक्रय को गलत करार दिया था और जमीन को राज्य सरकार में निहित करने का फैसला सुनाया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। सूत्रों की माने तो प्रशासन गुरुवार को अन्य मामलों में भी जमीन की पैमाइश करा सकती है। 
विज्ञापन


वीसी के अनुरोध के प्रशासन सील नहीं किया प्रशासनिक भवन 
रामपुर। श्रम विभाग का सेस जमा कराने के मामले में प्रशासन के पास यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन को सील करने का आदेश था। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने एसडीएम से अनुरोध किया कि भी परीक्षा चल रही है। ऐसे में अगर प्रशासनिक भवन को सील किया गया तो परीक्षा प्रभावित हो सकती है। इस अनुरोध के बाद एसडीएम ने यूनिवर्सिटी की दो निर्माणाधीन बिल्डिंगों को सील कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा सच की जीत हुई है
अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को नियम ताक पर कर खरीद करने और सेस नहीं जमा करने के मामले की शिकायत करने वाले भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना का कहना है कि इस मामले में सच की जीत हुई है। सेस का राशि तो और बननी चाहिए थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed