{"_id":"6a4032b8dd411f0b1c0773ec","slug":"land-dispute-complaints-topped-the-list-at-the-samadhan-diwas-grievance-redressal-day-thakurdwara-news-c-276-1-smbd1006-112291-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: समाधान दिवस में सबसे ज्यादा दर्ज हुईं जमीन के विवाद की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: समाधान दिवस में सबसे ज्यादा दर्ज हुईं जमीन के विवाद की शिकायतें
विज्ञापन
बिलारी। थाने में शनिवार सुबह आयोजित समाधान दिवस में कुल दस शिकायतें आईं। इनके निस्तारण के लिए अधिकारियों द्वारा मौके पर टीमें भेजी गईं।
समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अभिनय सिंह और थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने जनता की शिकायतें सुनीं। क्षेत्र के गांवों में तैनात राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी दिवस में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लेखपालों से शिकायतों की मौके की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
दिवस में ग्वारऊ गांव निवासी राजपाल सिंह ने पड़ोसी कृषक द्वारा चकरोड तोड़कर कब्जा करने, खासेपुर गांव निवासी रामवीर सिंह ने साझे की कृषि भूमि का बंटवारा कराने, रोजा गांव निवासी भारत सिंह यादव ने फसल नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, असालतपुर निवासी मुकेश सिंह ने जमीन विक्रय संंबंधी विवाद का हल कराने, हाजीपुर गांव निवासी हरि सिंह ने आवासीय प्लाट पर कब्जा दिलाने, जरगांव निवासी जगतपाल सिंह ने चकरोड का विवाद हल कराने, बीरमपुर निवासी जाहिद हुसैन ने अपनी दादालाही भूमि पर कब्जे में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, मिठनपुर महेश निवासी भूप सिंह ने अवैध कब्जा हटवाने, बिचौला ढूकी निवासी नन्हें सिंह ने खेत की टूटी मेढ़ सही कराने व ढकिया नरु निवासी मनिक सिंह ने प्लाट संबंधी विवाद का हल कराने आदि मांगें उठाते हुए शिकायतें दर्ज कराईं।
थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार ने बताया कि समाधान दिवस में दर्ज सभी शिकायतों की जांच के बाद निस्तारण करने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें भेजी गई हैं।