फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lalit and Bhim on fourteen hours remand, some more names may open today

Moradabad News: चौदह घंटे की रिमांड पर ललित और भीम, आज खुल सकते हैं कुछ और नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lalit and Bhim on fourteen hours remand, some more names may open today
मुरादाबाद। शहर के चर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक और खुशवंत सिंह उर्फ भीम की 14 घंटे की रिमांड अर्जी कोर्ट ने मंजूर हो गई। शुक्रवार को दोनों चौदह घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान ललित के अधिवक्ता भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा हे कि अब इस हत्याकांड में कुछ और नाम खुल सकते हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के साईं गार्डन कॉलोनी निवासी सीए श्वेताभ तिवारी की पंद्रह फरवरी 2023 की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 31 मार्च को पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी शूटर केशव सरन शर्मा और कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में दीन दयाल नगर निवासी ललित कौशिक और खुशवंत सिंह उर्फ भीम का नाम शामिल किया था। दोनों आरोपी पहले से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

केस के विवेचक मझोला थाना प्रभारी विप्लव शर्मा ने केस में पूछताछ के लिए दोनों की कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने सीए हत्याकांड में ललित कौशिक और खुशवंत उर्फ भीम की सशर्त पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। इस दौरान पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम के अधिवक्ता ने किया रिमांड विरोध
अदालत में भीम के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने पुलिस रिमांड का विरोध किया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए रिमांड देने का विरोध किया लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से भी सीए हत्याकांड का हवाला देते हुए आरोपी की रिमांड अर्जी को स्वीकार करने की अपील की गई। इस पर सीजेएम कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शाम को रिमांड अर्जी को स्वीकार कर लिया।



कुशांक और सीए की हत्या करने वाले केशव से पुलिस ने बरामद कराया कारतूस
कुशांक गुप्ता और सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या करने वाले केशव सरन शर्मा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने उससे आठ घंटे तक पूछताछ की। पुलिस टीम उसे सुबह 10 बजे जेल से रिमांड में लेकर थाने आई। यहां लंबे समय पूछताछ की गई। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि कुशांक गुप्ता हत्याकांड को किस तरह अंजाम दिया था। उसे हथियार किसने उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा उसने बताया कि चट्टा पुल के पास उसने तमंचा चलाने का ट्रायल किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे चट्टा पुल के पास ले गई। यहां पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर का एक कारतूस बरामद किया। शाम छह बजे रिमांड अवधि समाप्त होने से बाद उसे जेल में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed