{"_id":"61b10717b0a7ca7ceb448ba8","slug":"lakhs-stolen-from-railway-employee-s-house-in-broad-daylight-city-news-mbd4120160138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर रेलवे कर्मचारी के सरकारी आवास के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय रेलकर्मी ड्यूटी पर गए थे। कर्मी की पत्नी और बेटी दवा लेने गई थी। घर लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद चली गई।
कोतवाली के पारकर कॉलेज रोड स्थित रेलवे कॉलोनी के सरकारी आवास में राकेश राही अपने परिवार के साथ रहते हैं। राकेश रेलवे में डब्ल्यूआरए के पद पर तैनात हैं, जबकि उनका बेटा अर्पित जिला अस्पताल में संविदा कर्मी के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पिता-पुत्र ड्यूटी पर चले गए थे। बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे राकेश की पत्नी ऊषा देवी और बेटी भी मकान पर ताला लगाकर दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर चली गई थीं।
मां-बेटे कुछ देर के बाद घर लौटीं तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उषा ने इस मामले की जानकारी अपने पति को दी। सूचना मिलने पर राकेश और उनका बेटा अर्पित भी घर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
राकेश के बताया कि चोर अलमारी से दस हजार रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान समेत करीब तीन लाख का सामान चोर ले गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मौके पहुंची और मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर नमूने लिए हैं। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश में आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।