फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lakhs spent on Amrit Sarovar, no benefit to villagers

Moradabad News: अमृत सरोवरों पर लाखों खर्च, ग्रामीणों को कोई फायदा नहीं

Fri, 27 Feb 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent on Amrit Sarovar, no benefit to villagers
ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत भरतावाला में मनरेगा योजना से वर्ष 2023 में अमृत सरोवर बनाया गया है लेकिन इसे देखकर लगता है कि इसे बनाने का मकसद ही लाखों खर्च करने के बाद ही पूरा नहीं हो सका है ।
विज्ञापन

सरोवर में न तो पानी है और न ही यहां पर लोगों के आने की बैठने की बेंच आदि की व्यवस्था है। इसे ऐसी जगह बनाया गया है जहां पर आने-जाने का कोई रास्ता भी नहीं है। सरोवर पर चारों तरफ उपले पाथे जा रहे हैं। इसके बने शिलापट से इस पर खर्च होने वाली अंकित धनराशि को भी मिटा दिया गया है। लगभग छह लाख रुपये इसे बनाने में खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

सरोवर के निकट रहने वाले बाबूराम ने बताया कि यह सरोवर लगभग तीन बीघा बना हुआ है यहां पर लोग आते-जाते रहते हैं यहां पर लगा राष्ट्रीय ध्वज करने का पोल उखड़ गया है लेकिन उनका कहना है कि गणतंत्र दिवस पर डंडे पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर यहां फहराया गया। गांव के निवासी भाजपा नेता डॉ ओमपाल सिंह सैनी का कहना है कि अमृत सरोवर में वृक्ष आदि नहीं है। यहां पर बैठने की भी कोई व्यवस्था और वातावरण नहीं है जिससे यहां पर ग्रामीण नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed