फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lakhs of goods including cash, jewelery stolen from nurse house in Amroha

Amroha: नर्स के घर से नकदी, आभूषण समेत लाखों का सामान चोरी, घटना के दौरान चोरों ने जीने पर बैठकर पी शराब

Mon, 17 Oct 2022 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Oct 2022 11:05 AM IST
सार

यूपी के अमरोहा जिले में चोरों ने नर्स के घर को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने घर में रखी नकदी और आभूषण समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना के दौरान चोरों ने जीने पर बैठकर शराब पी थी। जीने पर शराब की बोतल और प्लास्टिक के गिलास मिले

विज्ञापन
Lakhs of goods including cash, jewelery stolen from nurse house in Amroha
पीड़ित नर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में नर्स के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर से नकदी और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जिस समय चोरों ने घर में रखा सामान साफ किया, उस वक्त नर्स की बहू और बेटा ऊपर मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। नीचे गेट का ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर सोने चांदी के आभूषण, नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


इस दौरान चोरों ने जीने पर शराब भी पी। दो बजे नर्स अस्पताल से लौट कर घर आई तो ताले टूटे देख घटना की जानकारी हुई। बस्ती के मोहल्ला संत नगर निवासी विमला देवी नर्स हैं। वह निजी अस्पताल में तैनात हैं। उनका कहना है कि रविवार की रात 11 बजे वह अस्पताल चली गईं। जिसके बाद गेट का ताला लगाकर पुत्र गौरव जिंदल व पुत्र वधू आयुषि ने 12 बजे खाना खाया और ऊपर मंजिल पर बने कमरे में सो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने सेफ का ताला खोला। यहां रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सेफ में रखे 25 हजार रुपये की नकदी और गुल्लक को फोड़ कर  उसमें रखे चांदी के लक्ष्मी, गणेश और कछुआ छपे सिक्के सहित 25 हज़ार रुपये ले गए। गौर करने वाली बात यह है कि चोरों ने जीने पर बैठ कर ही शराब पी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बजे विमला देवी अस्पताल से लौट कर आई तो घर के ताले टूटे देख पैरों तले की जमीन खिसक गई। कमरे में जाकर देखा सेफ खुली थी। उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी। जीने पर शराब की बोतल और प्लास्टिक के गिलास मिले। जिससे लग रहा था कि चोरों ने घर में बैठ कर ही शराब पी थी।


सोमवार की सुबह पूरे मोहल्ले में चोरी की खबर फैल गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर गई थी।जांच पड़ताल चल रही है। जल्द चोरों को पकड़ घटना का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed