फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lady sent to nepal and young sent to jail

युवती को नेपाल और युवक को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
lady sent to nepal and young sent to jail
मिलक (रामपुर)। नेपाल की युवती के साथ पकड़े गए खमरिया गांव निवासी फिरोज अहमद और उसके साथ साजिश में शामिल गांव प्रधान रमेश बाबू के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम एवं धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को जेल भेज दिया गया है और युवती को मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद नेपाल से आए उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट विहिप के जिला मंत्री मुकेश पटेल की तहरीर पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को नेपाली हिंदू युवती के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि युवती का धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में युवक फर्जी आधार कार्ड बनवा रहा था। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दूसरे गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर से आधार कार्ड बनवा रहा था। युवक ने यह भी बताया कि वह डेढ़ वर्ष से नेपाल में रहकर काम करता था वहां रहने वाली एक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए, जिसे लेकर वह अपने गांव आया था। शुक्रवार को वह नगर के एक जन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने के लिए आया था जहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था पुलिस ने जब उक्त प्रकरण की जांच की तो पाया कि युवक नेपाल की युवती को अवैध रूप से अपने साथ रखे हुए था तथा धर्म परिवर्तन का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद नेपाल में युवती के माता-पिता को शुक्रवार की रात को ही सूचना दे दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मुकेश पटेल की तहरीर पर खमरिया गांव निवासी फिरोज अहमद और उसके साथ साजिश में शामिल गांव प्रधान रमेश बाबू के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम एवं धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराध निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी फिरोज एवं षड्यंत्र में शामिल ग्राम प्रधान रमेश बाबू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुख्य आरोपी फिरोज को चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती को मेडिकल और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस की सूचना पर नेपाल से कोर्ट पहुंचे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed