{"_id":"62605a6d3beca258525e5d94","slug":"lady-lapta-before-four-days-of-marriaage-city-news-mbd425410641","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से चार दिन पहले छात्रा अगवा, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से चार दिन पहले छात्रा अगवा, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन बरात आने के चार दिन पहले ही युवती (दुल्हन) नकदी और जेवर के साथ गायब हो गई। परेशान परिजनों ने हर संभावित जगह लड़की को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। भाई ने दो युवकों पर बहन का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लापता युवती और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की लड़की एमए कर चुकी है। भाई ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को बहन की शादी है। 18 अप्रैल की शाम से बहन गायब है। उन्होंने पुलिस को ये भी जानकारी दी है कि घर से नकदी और जेवर भी गायब हैं। परिवार के लोगों ने लड़की की काफी तलाश की मगर सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने उन्होंने दिल्ली निवासी पल्लव अवस्थी व उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के गिन्नी खेड़ा काशीपुर निवासी गौरव शर्मा के खिलाफ युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने शादी करने के उद्देश्य से उसकी बहन का अपहरण कर लिया है। भाई ने संदेह जताया कि दोनों युवक उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं। कटघर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।