{"_id":"62b4c214eab6d60d57662f36","slug":"lacal-product-will-sold-29-station-city-news-mbd432415270","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर समेत 29 स्टेशनों पर होगी स्थानीय उत्पादों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर समेत 29 स्टेशनों पर होगी स्थानीय उत्पादों की बिक्री
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे की एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत 29 रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाएगी। मुरादाबाद में यह स्टाल पहले से संचालित है। अब रामपुर, अमरोहा, नजीबाबाद और उत्तराखंड के स्टेशनों पर भी 23 जून से इसकी शुरूआत हो गई है।
15 दिन बाद अन्य विक्रेताओं को स्टाल लगाने का अवसर दिया जाएगा। देहरादून, हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश, वीरभद्र, रुड़की, लक्सर, ज्वालापुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, कटघर, अमरोहा, बसी-किरतपुर, हापुड़, पिलखुआ, बरेली, आवंला, आंझी शाहबाद, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, पीतांबरपुर, मीरानपुर कटरा, बालामऊ, संडीला, नैमिषारण्य, मिश्रिख तीर्थ, हरदोई और सफीपुर स्टेशनों पर स्टाल लगाए गए हैं।
मुरादाबाद में पीतल के बने उत्पाद, हरदोई स्टेशन पर खादी एवं हैंडलूम उत्पाद, सफीपुर स्टेशन पर मिट्टी के खिलौने, बरेली पर जरी और जरदोजी, देहरादून में उत्तराखंडी टोपी (ब्रह्मकमल टोपी), हरिद्वार स्टेशन पर हैंडीक्राफ्ट, वूलन उत्पाद तथा शहद की बिक्री का जा रही है। डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि योजना का उद्देश्य क्षेत्र की प्रसिद्ध वस्तुओं, हस्तशिल्प कलाकृतियों, पारंपरिक शिल्प एवं लघु उद्यमों को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर सृजित करना है।