फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   labour fell down in pond

मछली मारने से मना करने गया मजदूर तालाब में गिरा मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
labour fell down in pond
मुरादाबाद। बुद्धि विहार सेक्टर सात स्थित तालाब में रविवार की दोपहर मछली पकड़ रहे बच्चों को हटाने गया अधेड़ पैर फिसलने के कारण वह खुद तालाब गिर गया। घटना के काफी देर बाद पीएसी के गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बुद्धि विहार सेक्टर - सात गोपालपुर निवासी मजदूर नन्हे (52) रविवार की सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। दोपहर दो बजे जब वह लौटकर आया तो देखा कि अंदर पांच बच्चे मछली पकड़ रहे हैं। बच्चों को तालाब से हटाने के लिए वह तालाब के किनारे रुक गया। उसने बच्चों को चेताया कि तालाब गहरा है, यहां मछली पकड़ना खतरनाक है। फिर भी बच्चे भागने के लिए तैयार नहीं थे। अंत में वह खुद कपड़ा और चप्पल किनारे उतारने के बाद तालाब में नीचे किनारे पहुंच गया। इस बीच पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ डॉ. अनूप कुमार ने गोताखोरों की टीम को मौके पर भेज दिया। गोताखोरों ने काफी तलाश की लेकिन मजदूर का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर गोताखोरों की टीम यह कहकर वापस लौट गई कि सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डॉ अनूप कुमार घटना की जानकारी लेने के लिए शाम के समय तालाब के पास गए। यहां ग्रामीणों ने विरोध जताया कि सूचना देने पर काफी देर बाद गोताखोर तलाश करने के लिए यहां आए हैं। मजदूर के साले अशोक कुमार का कहना था कि गोताखोरों की टीम शाम पांच बजे पहुंची है। पत्नी सुनीता का कहना था कि उसे जिंदा पति चाहिए। उसके तीन बेटे और चार बेटियां हैं, वह कैसे गुजारा करेगी। पत्नी देर रात परिवार के साथ तालाब के किनारे बैठी थी। सीओ ने बताया कि सुबह होते ही पीएसी के गोताखोरों की टीम तलाशी का कार्य करेगी। घटना के चलते बच्चों का रोते रोते हाल बुरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed