फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   labour died in accident

.घने कोहरे में डंपर ने भैंसा गाड़ी ने मारी टक्कर, एकी मौत....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
labour died in accident
अगवानपुर (मुरादाबाद)। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कोहरे में डंपर ने भैंसा गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में भैंसा गाड़ी के पीछे पैदल चल रहे एक मजदूर की मौत हो गई। दुुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र के गांव निवासी बलवीर सिंह (50) भैंसा गाड़ी से रेत ढोने का काम करते थे। परिवार में पत्नी इंद्रेश, बेटी सोनिया, मोनिका, गुड्डी और 8 वर्षीय बेटा सागर हैं। बृहस्पतिवार सुबह बलवीर अपने छोटे भाई भोले सिंह के साथ सिविल लाइंस के अगवानपुर स्थित रामगंगा नदी से गाड़ी में रेत भरकर लौट रहे थे। भोले सिंह भैंसा गाड़ी चला रहे थे, जबकि बलवीर भैंसा गाड़ी के पीछे पैदल चल रहे थे। सुबह करीब 8 बजे अगवानपुर- पाकबड़ा बाईपास मार्ग पर सेंट मेरी स्कूल और कौकरपुर स्थित पेट्रोल पंप के बीच रेता लदा डंपर अनियंत्रित होकर भैंसा गाड़ी में में घुस गया। हादसे के बाद भैंसा गाड़ी सड़क किनारे गन्ने के खेत में पलट गई। जबकि डंपर और बुग्गी के बीच फंसकर बलवीर को गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि भोला और दोनों भैंसे भी घायल हो गए। इसके बाद चालक डंपर लेकर भाग गया, लेकिन राहगीरों की मदद से घटनास्थल से 100 मीटर दूर डंपर को पकड़ लिया गया जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन

घायलों के परिवार समेत सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन तुरंत घायल बलवीर को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बलवीर मृत घोषित कर दिया। परिजन और ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में मौके पर हंगामा किया। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मृतक के भाई नन्हें सिंह की तहरीर पर डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed