फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborers Create Uproar in Gajraula: Turn Violent Over Low Wages; Attempt to Block Highway Outside Factory

गजराैला में मजदूरों का हंगामा: कम वेतन मिलने पर हुए उग्र, फैक्टरी के बाहर हाईवे जाम की कोशिश, मच गया हड़कंप

Fri, 17 Apr 2026 08:35 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 17 Apr 2026 08:35 PM IST
सार

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद बढ़ी सतर्कता के बीच गजरौला की फैक्टरी के बाहर मजदूरों ने कम वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर हाईवे जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे प्रशासन ने करीब एक घंटे तक श्रमिकों से बात की। पहले से अलर्ट प्रशासन ने जिले की 30 से अधिक फैक्ट्रियों पर भारी पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Laborers Create Uproar in Gajraula: Turn Violent Over Low Wages; Attempt to Block Highway Outside Factory
गजराैला में फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन करते श्रमिक - फोटो : संवाद

विस्तार

नोएडा में बवाल के बाद जिले में अलर्ट के बीच गजरौला में शुक्रवार को यूएस फूड फैक्टरी के बाहर श्रमिकों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। वेतन कम मिलने समेत अन्य मांगों को लेकर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने फैक्टरी के बाहर सुबह करीब 10 बजे एकत्र होकर अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे जाम करने की कोशिश की।

विज्ञापन


इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ ने स्थिति को संभालते हुए श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें शांत कराया। प्रशासन के हस्तक्षेप के करीब एक घंटे बाद 11 बजे स्थिति सामान्य हो गई और किसी बड़े टकराव से बचाव हो गया।
विज्ञापन


घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें श्रमिकों की भीड़ सड़क पर उतरती दिखाई दे रही थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद यह वीडियो संबंधित प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में नोएडा में कम वेतन को लेकर श्रमिकों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के बाद से प्रदेशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहां श्रमिकों ने वाहनों में आगजनी, फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव तक किया था।

इसके बाद हरियाणा के पलवल में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन देखने को मिले, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई। इसी कड़ी में गजरौला को लेकर भी सोशल मीडिया पर आंदोलन की एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदर्शन की बात कही गई थी।


यह सूचना मिलते ही अमरोहा प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। जिले की 30 से अधिक बड़ी फैक्ट्रियों के बाहर एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए और अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed