फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborer dies after bike skids on Agwanpur bypass

Moradabad News: अगवानपुर बाईपास पर बाइक फिसली, मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after bike skids on Agwanpur bypass
पाकबड़ा। अगवानपुर बाईपास पर मौढ़ा तैय्या गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकबड़ा के सुल्तानपुर फलैदा निवासी दीपक और अनिल अमरोहा जिले के रामहट में फर्म में काम करने के बाद शनिवार की सुबह करीब तीन बजे अपने घर लौट रहे थे। मौढ़ा तैय्या गांव के पास अचानक बाइक का पहिया ईंट से टकरा गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई, जबकि अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है कि कहीं किसी वाहन ने तो इनकी बाइक में टक्कर नहीं मारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed