फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborer dies after being crushed under balcony

Moradabad News: पेपर मिल में जर्जर इमारत के छज्जे में दबकर मजदूर की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being crushed under balcony
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कांठ रोड स्थित अगवानपुर जीनस पेपर मिल की कंडम इमारत का बृहस्पतिवार को भरभराकर छज्जा गिर गया। जिसके मलबे में दबकर मजदूर बनवारी (29) की जान चली गई। वह एक सप्ताह पहले ही मिल में काम करने आया था। 10 वर्ष से यह इमारत कंडम घोषित है। इसके बावजूद इमारत में 50 लोग निवास कर रहे हैं।
जनपद संभल के कुढ़फतेहगढ़ के शाहबाजपुर गांव निवासी बनवारी (29) मजदूर था। परिवार में मां सोमवती और तीन भाई परमानंद,आंनद पाल और राजकुमार हैं। बनवारी 7 दिन पहले ही अगवानपुर पेपर मिल में मजदूरी करने के लिए आया था। ठेकेदार ने उसको मिल की कंडम इमारत में कमरा दिलवा दिया। वह अपने साथियों के साथ इसी इमारत में रह रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7 बजे बनवारी सोकर उठा और कमरे से बाहर निकल आया। मिल में काम पर जाने से पहले बनवारी टहलता हुआ दूसरी तरफ चल गया। तभी जर्जर छज्जा भरभटाकर उसके ऊपर गिर गया। इसमें वह दब गया। तेज धमके की आवाज हुई तो अन्य कमरों के लोग भी बाहर निकल आए।उन्होंने देखा तो बनवारी लहूलुहान हालत में दबा पड़ा था। और उसकी मौत हो चुकी है।उन्होंने तुरंत मिल के अफसरों को घटना की सूचना दी। अफसरों की सूचना पर चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन यहां पहुंचे। भाई राजकुमार के मुताबिक मिल का ठेकेदार पड़ोस के गांव के युवक के द्वारा संपर्क में आया था। परिजनों को जब मालूम हुआ कि इमारत कंडम थी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बनवारी की मौत का जिम्मेदार मिल के वरिष्ठ लोगों ओर ठेकेदार ठहराया।
विज्ञापन




कंडम इमारत में लोग, मिल अफसर बेखबर

जीनस पेपर मिल की दो इमारतें कंडम हैं। इन इमारतों में करीब 50 लोग रहते हैं। कम किराए के लालच में मजदूर जर्जर इमारत में कमरा ले लेते हैं जबकि मिल के अफसर और ठेकेदार की कार्यशैली संदिग्ध मानी जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन






- 10 वर्ष से इमारत कंडम पड़ी है। इन इमारतों में रहने की अनुमति किसी को नहीं है।इसके बावजूद लोग यहां रह रहे हैं। इसकी जानकारी कंपनी में नहीं है। अब इन इमारतों को तुड़वा दिया जायेगा। - जय कुमार सिंह,जीनस पेपर मिल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed