फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   labor died in suspecious condition

श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
labor died in suspecious condition
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के पिता ने युवक की पत्नी और ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिसमें जहर से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव मनहोरपुर निवासी ओमप्रकाश टाइल्स के कारीगर हैं। उनके परिवार में पत्नी शांति देवी के अलावा दो बेटे राहुल, बबलू और दो बेटी पूजा और सिमरन हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बड़ा बेटा राहुल (24) मजदूरी करता था। दो साल पहले उसकी शादी सोनकपुर में रहने वाले रतनलाल की बेटी नेहा के साथ हुई थी। नेहा जागरण में भजन गाने का काम करती है। राहुल उसे काम करने के लिए मना करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। इसी के चलते नेहा ने मिलन विहार में किराए का कमरा ले लिया था। इसमें वह राहुल के साथ रहती थी। उसका राहुल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते वह अपनी डेढ़ माह की बेटी को साथ लेकर दो माह से अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार सुबह राहुल अपनी बेटी को देखने के लिए ससुराल गया था। आरोप है कि वहां राहुल को उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने बेटी को देखने नहीं दिया। बाद में वह रामतलैया के निकट अपने ममेरे भाई कमल को मिला तो उसकी हालत काफी खराब थी। इस पर उसने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर उसके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। लेकिन कुछ देर उपचार के बाद शनिवार रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि राहुल को उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर मारने का काम किया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed