फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   labor died due to suffocation in manhole

मैनहोल में दम घुटने से मजदूर की मौत, एक बेहोश

Wed, 23 May 2018 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। 
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।  Updated Wed, 23 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
labor died due to suffocation in manhole
manhole - फोटो : अमर उजाला
कटघर थानाक्षेत्र के बल्देवपुरी मोहल्ले में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे सीवर लाइन के मैनहोल में गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर ने पाइप जोड़ने के लिए मैनहोल का ढक्कन खोला था। इसी दौरान मजदूर अंदर गिर गया और गैस की वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मजदूर को बचाने आया एक स्थानीय व्यक्ति भी बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बल्देवपुरी में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। मंगलवार को मजदूर मैनहोल में पाइप जोड़ने का कार्य चल रहे थे। मूंढापांडे के साहूनगला निवासी रिजवान (20) ककरघटा निवासी आरिफ, नक्शे अली, आसिफ और आस मोहम्मद के साथ मजदूरी करने आया था। सभी मजदूर पाइप जोड़ रहे थे। अन्य मजदूरों ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे रिजवान ने मैनहोल का ढक्कन खोल दिया।
विज्ञापन


साढ़े चार मीटर गहरे मैनहोल में बनी गैस ने रिजवान को अंदर की ओर खींच लिया। रिजवान मैनहोल में गिरा तो अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने उसे बाहर खींचने का काफी प्रयास किया। लेकिन दूसरे मजदूरों पर भी गैस का असर होने लगा। इसी बीच बल्देवपुरी निवासी पिंकू भी आ गया। वह रिजवान को बाहर खींचने का प्रयास कर रहा था। जिस कारण वह भी बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पिंटू के  परिजन भी आ गए और वह उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। इसके बाद रिजवान को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। फिर भी साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिजवान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पिता, मां और भाई रोते जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए। कटघर इंस्पेक्टर संजय गर्ग ने बताया कि रिजवान के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed