फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Labor and entertainment tax officers did not attend the meeting, clarification

Moradabad News: बैठक में नहीं पहुंचे श्रम व मनोरंजन कर अधिकारी, स्पष्टीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Labor and entertainment tax officers did not attend the meeting, clarification
मुरादाबाद। डीएम अनुज सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व संग्रह के संबंध में बैठक हुई। बैठक में मनोरंजन कर और श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हिदायत दी गई कि सभी एसडीएम और तहसीलदार तहसील स्तर के सरकारी कार्याें को समयबद्ध और पारदर्शी के साथ करें। विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों को जारी करने से पूर्व नियमानुसार सत्यापन होना चाहिए। प्रमाणपत्रों को जारी करने के लिए निर्धारित पोर्टल की तहसीलदार और एसडीएम स्वयं मॉनिटरिंग करें। यह सुनिश्चित कराएं कि तय समय सीमा में प्रमाण पत्र जारी किया गया है। डीएम ने जिले में 15 उचित दर वितरण दुकानों का आवंटन करने के लिए डीएसओ को करने की हिदायत दी है। बताया कि आवंटन के लिए बैठक निर्धारित होने पर एसडीएम को सूचना देना होगा। बैठक में एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानों को सख्ती के साथ ढके रखें
डीएम ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर संचालित शराब की दुकानों को ढकने का सख्ती से पालन कराएं। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में विभाग की टीमें लगातार सक्रिय रहें। कहीं से भी शराब ओवर रेटिंग की शिकायत नहीं आनी चाहिए। डीएम ने जनपद में संचालित मंडियों में राजस्व वृद्धि के लिए संभावनाओं को लेकर उन्होंने सभी एसडीएम और मंडी सचिव से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed