फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kushank murder case bjp leader lalit was caught in cctv threatening kushank but police dont take any action

Kushank Murder: दुकान में घुसकर भाजपा नेता ललित ने दी थी धमकी, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

Tue, 28 Mar 2023 03:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Mar 2023 03:43 PM IST
सार

कुशांक हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही का आलम ये है कि शनिवार दोपहर से पहले तक पुलिस ललित कौशिक से पूछताछ तक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। वो भाजपा के बड़े नेताओं के कार्यक्रम में मौजूद रहा। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं। वह रौबदार जिंदगी जा रहा था।

विज्ञापन
kushank murder case bjp leader lalit was caught in cctv threatening kushank but police dont take any action
कुशांक हत्याकांड - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा नेता ललित कौशिक ने दुकान में घुसकर कुशांक गुप्ता को धमकाया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कुशांक ने हत्या की आशंका जताई थी। अपने साथ किसी भी अनहोनी के लिए ललित कौशिक को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जबकि ललित कौशिक खुलेआम रौब गाठकर घूमता रहा। यही नहीं ललित के खिलाफ दर्ज केस में चार्जशीट दाखिल कराने के लिए कुशांक को धरने पर भी बैठना पड़ा था।

विज्ञापन


रामगंगा विहार निवासी कुशांक का दुकान खाली कराने को लेकर हेयर सैलून संचालक से विवाद हुआ था। आठ अक्तूबर 2020 को ललित के इशारे पर दो युवक उसे धमकाने आए और जबरन ललित कौशिक के ऑफिस में ले जाने लगे थे लेकिन कुशांक उनके साथ नहीं गया और अपनी जान बचाकर दुकान में भागकर छिप गया था। इसी दौरान ललित कौशिक बंदूकधारियों के साथ दुकान में आया और उसे धमकाया। यहां धक्का मुक्की और मारपीट की गई थी।
विज्ञापन


कुशांक ने इस वीडियो को पुलिस को सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। बावजूद इसके कुशांक की हत्या हो गई। पहले दिन से ही पुलिस के पास वीडियो था। इसके बाद भी पुलिस ललित पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। शनिवार को पुलिस मंत्री जितिन प्रसाद प्रेस वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ललित को उठाकर ले गई। इसके बाद से केस में तेजी से काम किया और खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं धमकाने के वीडियो को वायरल कर कुशांक ने अपनी बात रखी थी। वीडियो में पूरा घटनाक्रम बताया था कि बंदूकधारियों के साथ ललित उसकी दुकान में आए थे। जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। ये वीडियो पुलिस के पास हत्याकांड से पहले से मौजूद थी। बाजवूद पुलिस ललित कौशिक पर हाथ नहीं डाल सकी थी।


शनिवार दोपहर से पहले तक पुलिस ललित कौशिक से पूछताछ तक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। वो भाजपा के बड़े नेताओं के कार्यक्रम में मौजूद रहा। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं। वह रौबदार जिंदगी जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed