फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kushank murder case after police make lalit kaushik accused bjp sidelined him

kushank Murder: हत्याकांड का आरोपी बनने पर भाजपा ने ललित कौशिक से पल्ला झाड़ा

Tue, 28 Mar 2023 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Mar 2023 04:39 PM IST
सार

हत्याकांड का आरोपी बनने के बाद भाजपा ने भी ललित कौशिक से पल्ला झाड़ा लिया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने बताया कि ललित कौशिक का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वह पार्टी में न तो पदाधिकारी है और न ही सदस्य।

विज्ञापन
kushank murder case after police make lalit kaushik accused bjp sidelined him
कुशांक हत्याकांड - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कल तक भाजपा नेताओंं के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक से पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। जिलाध्यक्ष ने ललित कौशिक के पार्टी में होने इनकार किया है, जबकि शनिवार को सर्किट हाउस में हुई प्रभारी मंत्री की बैठक में शामिल होने पहुंचे ललित को वहीं से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में अविश्वास प्रस्ताव लाकर ललित कौशिक भाजपा के समर्थन से मूंढापांडे का ब्लॉक प्रमुख बना। 2021 में वह प्रमुख नहीं बन सका। लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में उनका आना जाना होता रहा। पार्टी के नेताओंं के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होती रहीं हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भी वह प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद की बैठक में शामिल होने के लिए सर्किट पहुंचा था। जहां से पुलिस ने अपहरण और धमकाने के मामले में ललित कौशिश को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मंगलवार को पुलिस ने कुशांक हत्या का खुलासा करते हुए ललित कौशिक को आरोपी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड का आरोपी बनने के बाद भाजपा ने भी ललित कौशिक से पल्ला झाड़ा लिया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने बताया कि ललित कौशिक का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वह पार्टी में न तो पदाधिकारी है और न ही सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed